W3.CSS
Bhakti Ras Pravah-भक्ति रस प्रवाह

श्री महालक्ष्मी अष्टकम के पाठ का हिंदी में अर्थ एवं फायदे -Shri Mahalakshmi Ashtak lyrics with meaning & Benifits in hindi

श्री  महालक्ष्मी  अष्टकम  के  पाठ का हिंदी में अर्थ  एवं फायदे

श्री  महालक्ष्मी  अष्टकम  के  पाठ का हिंदी में अर्थ  एवं फायदे ,Shri Mahalakshmi Ashtak lyrics with meaning & Benifits in hindi , shri mahalakshmi ashtak ka paath kese karein , mahalakshmi ashtak ke paath ke faayde, mahalakshmi ashtak ke paath karne ka sahi samy kya hai , mahalakshmi ashtak karne ke faayde
श्री महालक्ष्मी अष्टकम 



Play Mahalakshmi  Ashtak Paath
                                                    

⬆ Play Ashtak ⬆

श्री महालक्ष्मी  अष्टकम  के  पाठ का  हिंदी में अर्थ -Shri Mahalakshmi Ashtak lyrics with meaning in hindi.

ॐ श्री गणेशाय नमः
इन्द्र उवाच:

नमस्तेस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते | शंखचक्रगदाहस्ते महालक्ष्मी नमोस्तुते || 1 ||
Hindi Meaning -हिंदी अर्थ :
देवराज इंद्र बोले: मैं महालक्ष्मी की पूजा करता हूं, जो महामाया का प्रतीक है और जिनकी पूजा सभी देवता करते हैं। मैं महालक्ष्मी का ध्यान करता हूं जो अपने हाथों में शंख, चक्र और गदा लिए हुए है।

नमस्ते गरुड़ारूढे कोलासुरभयंकरि | सर्वपापहरे देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते || 2 ||
Hindi Meaning -हिंदी अर्थ :
देवराज इंद्र बोले: पक्षीराज गरुड़ जिनका वाहन है, भयानक से भयानक दानव भी जिनके भय से कांपते है| सभी पापो को हरने वाली देवी महालक्ष्मी आपको नमस्कार हैं।

सर्वज्ञे सर्ववरदे सर्वदुष्टभयंकरी | सर्व दुःखहरे देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते || 3 ||
Hindi Meaning -हिंदी अर्थ :
देवराज इंद्र बोले: मैं उन देवी की पूजा करता हूं जो सब जानने वाली है और सभी वर देने वाली है, वह सभी दुष्टो का नाश करती है। सभी दुखो को हरने वाली देवी महालक्ष्मी आपको नमस्कार हैं।

सिद्धिबुधिप्रदे देवी भुक्तिमुक्तिप्रदायिनी | मंत्रमुर्ते सदा देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते || 4 ||
Hindi Meaning -हिंदी अर्थ 
देवराज इंद्र बोले: हे आद्यशक्ति देवी महेश्वरी महालक्ष्मी, आप शुरु व् अंत रहित है। आप योग से उत्पन्न हुई और आप ही योग की रक्षा करने वाली है| देवी महालक्ष्मी आपको नमस्कार हैं।

स्थूलसूक्ष्म महारौद्रे महाशक्तिमहोदरे | महापापहरे देवि महालक्ष्मी नमोस्तुते || 6 ||
Hindi Meaning -हिंदी अर्थ 
देवराज इंद्र बोले: महालक्ष्मी आप जीवन की स्थूल और सूक्ष्म दोनों ही अभिव्यक्तियों का प्रतिनिधित्व करती है। आप एक महान शक्ति है और आप का स्वरुप दुष्टो के लिए महारौद्र है| सभी पापो को हरने वाली देवी महालक्ष्मी आपको नमस्कार हैं।

पद्मासनस्थिते देवी परब्रम्हास्वरूपिणि | परमेशि जगन्मातारमहालक्ष्मी नमोस्तुते || 7 ||
Hindi Meaning -हिंदी अर्थ 
देवराज इंद्र बोले: हे परब्रम्हास्वरूपिणि देवी आप कमल पर विराजमान है| परमेश्वरि आप इस संपूर्ण ब्रह्मांड की माता हैं देवी महालक्ष्मी आपको नमस्कार हैं।

श्वेताम्बरधरे देवी नानालङ्कारभुषिते | जगतस्थिते जगन्मातारमहालक्ष्मी नमोस्तुते || 8 ||
Hindi Meaning -हिंदी अर्थ 
देवराज इंद्र बोले: हे देवी महालक्ष्मी, आप अनेको आभूषणों से सुशोभित है और श्वेत वस्त्र धारण किए है| आप इस संपूर्ण ब्रह्मांड में व्याप्त है और इस संपूर्ण ब्रह्मांड की माता हैं देवी महालक्ष्मी आपको नमस्कार हैं।

|| फल स्तुति ||

महालक्ष्मीअष्टकम स्तोत्रम् यः पठेत्भक्तिमानरः | सर्वसिद्धिमवापनोति राज्यम प्राप्तयोति सर्वदा || 9 ||
Hindi Meaning -हिंदी अर्थ 
जो भी व्यक्ति इस महालक्ष्मी अष्टकम स्तोत्र का पाठ भक्तिभाव से करते है उन्हें सर्वसिद्धि प्राप्त होंगी और उनकी समस्त इच्छाएं सदैव पूरी होंगी।

एककालं पठेनित्यम महापापविनाशनं | द्विकालं यः पठेनित्यम धनधान्यसमन्वित: || 10 ||
Hindi Meaning -हिंदी अर्थ 
महालक्ष्मी अष्टकम का प्रतिदिन एक बार पाठ करने से भक्तो के महापापो विनाश हो जाता हैं। प्रतिदिन प्रातः व् संध्या काल यह पाठ करने से भक्तो धन और धान्य की प्राप्ति होती है।

त्रिकालं यः पठेनित्यम महाशत्रुविनाशनम | महालक्ष्मिरभवेर्नित्यं प्रसन्ना वरदा शुभा || 11 ||
Hindi Meaning -हिंदी अर्थ 
प्रतिदिन प्रातः दोपहर व् संध्या काल यह पाठ करने से भक्तो के शक्तिशाली दुश्मनों का नाश होता है और उनसे माता महालक्ष्मी सदैव प्रसन्न रहती है तथा उनके वरदान स्वरुप भक्तो के सभी कार्य शुभ होंते है|

श्री महालक्ष्मी अष्टकम  का  जाप करने के फायदे हिंदी में -Shri Mahalakshmi  Ashtak Paath benifits in hindi 


महालक्ष्मी अष्टकम का  पाठ देवराज इंद्र द्वारा माता लक्ष्मी  को प्रसन्न करने के लिए  किया गया था| इस स्तोत्र में किस प्रकार इस पाठ को करने से भक्तों को फल की प्राप्ति होगी वो बताया गया है | 
अपने जीवन सुखी समृद्ध एवं खुशाल बनाने के लिए महालक्ष्मी अष्टकम का पाठ  उपयोगी है । जो भक्त समय के और सही जानकारी के अभाव में माता की पूजा नहीं कर पाते है उनके लिए यह पाठ बहुत उपयुक्त है| इस पाठ को करने में ज्यादा से ज्यादा 5 मिनट का समय लगता है| 

ये भी पढ़ें 

क्रोध का नाश करने के लिए काल भैरव अष्टकम का पाठ 

सिद्धि प्राप्ति के लिए कालिका अष्टकम का पाठ 

सभी मनोकामा पूरी करने के लिए नर्मदा अष्टक का पाठ 

आत्मनिर्भर बनने के लिए दुर्गा अष्टक का पाठ 

सभी बिघ्नो को दूर करने के लिए हनुमान अष्टक का पाठ 

शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने केलिए रुद्राष्टक का पाठ 

शक्तिशाली बनने के लिए रामाष्टक का पाठ 

मन को ठीक करने के लिए गोविंदा अष्टकम का पाठ 






Post a Comment

0 Comments